राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण के दौर में शहर में आपदा में अवसर का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। कोरोना काल में वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में स्वच्छता की नई तस्वीर उकेरी गई है।
स्वच्छता पर जोर देते हुए यहां के कुछ सेवाभावी लोगों ने स्वप्रेरणा से वार्ड की सफाई का जिम्मा उठाया। इसी कड़ी में उन्होंने अपना श्रमदान देकर वार्ड के रास्ते के किनारों में लगे कटीले वृक्ष व अन्य झाड़ियों को साफ सुथरा किया व तालाबों की सफाई की। साथ ही स्कूल के बाउंड्री के अंदर उगे कटीले वृक्षों की छटाई कर सामुदायिक भवन व वार्ड के कई सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई कर डाली। उनका कहना है कि कोरोना से बचाव हेतु किए गए लॉकडाउन के दौर में समय के सदुपयोग का इससे कोई और बेहतर माध्यम नजर नहीं आया, इसलिए उन्होंने जनसेवा की नीयत से सफाई करने की ठानी और सभी के प्रयास से इस कार्य में काफी हद तक सफलता भी मिली। बताते चलें कि, श्रमदान के क्रम में सेवाभावी लोगों के द्वारा कई पेड़ जो नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण किया गया था, इनमें से गिरे हुए कुछ वृक्षों को आधार लगाकर खड़ा किया गया।
इस कार्य मे प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नंदु राम साहू, जेठू राम सिन्हा, बिसंभर साहू, अनिल कौशिक, मुन्ना खापर्डे, गौतम साहू, भूपेंद्र कौशिक, अमर दास, दीनदयाल साहू, संतोष, देवेंद्र राजपूत, लेख राम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
