24 मई को वार्ड नं. 47 व 51 मे, 25 मई को वार्ड नं. 49 व 50 में, 26 मई को वार्ड नं. 42,43 व 46 में तथा 27 मई को वार्ड नं. 7,9 व 11 में शिविर आयोजित
राजनांदगांव 22 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। लाकडाउन के कारण माह मार्च व अपै्रल के पेशन का भुगतान हितग्राहियों को नहीं हो पाया था। उक्त दोनो माह के पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 19 मई से 08 जून 2021 तक शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। जिसके तहत 24 मई को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 25 मई को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये सार्वजनिक मंच मोहड मेें व रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में, 26 मई को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये फिरंतीन मंदिर के पास आंगन बाडी में, बसंपतुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर में एवं 27 मई को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
