लखोली बालाजी किराना दुकान व गंज नरेन्द्र जैन किराना दुकान में बिना मास्क लगाये समान देने व निर्माणाधीन मकान में मजदूरों द्वारा बिना मास्क लगाये काम करने पर ठेकेदार से 5-5 सौ रूपये जुर्माना
राजनांदगांव 22 मई। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लगे लाक डाउन का उल्लंघन करने, मास्क नहीं लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारोें को समझाईस व कार्यवाही करने जिलाधीश क ेनिर्देश पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा वार्डवार गठित टीम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन घूमकर समझाईस देने के साथ साथ कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कडी में आज निगम की टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गांधी चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, गंज लाईन, लखोली में घुमकर मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों व व्यक्तियों को समझाईस दिये एवं कार्यवाही किये।

जिसके तहत लखोली चौक में बालाजी किराना दुकान में तथा गंज लाईन में नरेन्द्र जैन किराना दुकान में बिना मास्क लगाये ग्राहको को समान देते पाये जाने पर दुकानदार से एवं लखोली में निर्माणाधीन मकान में बिना मास्क लगाये मजदूरों से कम लिये जाने पर संबंधित ठेेकेदार से 500-500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया तथा गौशाला पारा में अग्रवाल किचन लेटेस्ट शॉप, गुडाखू लाईन लूनकरण पारस मल जैन कपडा दुकान एवं बसंतपुर मंे महावीर फर्निचर द्वारा दुकान खोल कर कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर दुकाने बंद कराई गयी और भविष्य में पुनर्रावृत्ति नहीं करने समझाईस दी गयी। इसके अलावा गंज लाईन पर माल अनलोडिंग करते पाये जाने पर बंद कराया गया एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलोडिंग करने समझाईस दी गयी। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मासक लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।
