मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु सीलिंग हटाने संबंधी निर्णय का स्वागत – फेडरेशन
राजनांदगाॅव।। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवम् प्रांतीय सचिव सह प्रभारी दुर्ग संभाग राजेश चटर्जी ने विज्ञप्ति जारी कर भूपेश सरकार के कैबिनेट द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10 प्रतिशत सीमा बंधन 31 मई 2022 तक शिथिल करने के लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। विज्ञप्ति के माध्यम से फेडरेशन के पदाधिकारियो ने बताया कि फेडरेशन विगत 2 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर जमीनी लड़ाई लड़ रहा था और फेडरेशन ने इस मांग को लेकर दिसंबर 2020 कोरोना काल में कलम रख मशाल उठा ऐतिहासिक, प्रांतव्यापी आंदोलन तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न किया था। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ने 12 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोरोना महामारी में दिवंगत सैकड़ों शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर इस विषय पर उनका ध्यानाकर्षित किया था। अब शासन के उक्त निर्णय से मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को योग्यता अनुसार तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हो सकेगी। छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के राजनांदगाॅव जिला संयोजक डाॅ.के.एल.टाण्डेकर एवं जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे ने भी शासन के इस निर्णय पर हर्ष प्रकट करते हुए इसे मृत शासकीय सेवकों के परिजनों के हित में लिया गया एक राहतकारी निर्णय बताया है।
शासकीय सेवकों के परिवार के प्रति राज्य शासन के संवेदनशीलता का स्वागत करते हुए छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगाॅव के संरक्षकद्वय राजेश मालवे एवं एस.के.ओझा, जिला संयोजक डाॅ.के.एल. टाण्डेकर, जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, कोषाध्यक्ष बी.एस.मण्डावी, रफीक खान, मुकुल साव, रामनारायण बघेल, सी.एल.चंद्रवंशी, रविकान्त यादव, संतोष चैहान, डाॅ.बी.पी.चन्द्राकर, भीषम ठाकुर, पूरनलाल साहू, अरूण देवांगन, संजय तिवारी, कौशलेन्द्र शर्मा, विनोद मिश्रा, पी.आर.झाड़े, राघवेन्द्र सिंह, अजीत दुबे, उत्तम फंदियाल, हरीश भाटिया, विनोद यादव, पी.एल.साहू, शिव देवांगन, महेश साहू, गीता जुरेशिया, बृजभान सिन्हा, संजय सिंह, सुदेश यादव, एन.एल.देवांगन, शैलेष श्रीवास्तव, उपेन्द्र रामटेके, हरीशचंद यादव सहित मीडिया प्रभारी दुर्गेश त्रिवेदी ने जिले के समस्त संबद्ध कर्मचारी अधिकारी सदस्यों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।
