राजनांदगांव 21 मई। शासन द्वारा 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना इत्यादि सुरक्षात्माक उपायो को अपनाकर अपने अपने कक्ष में शपथ लेने निर्देश दिये गये थे।
निर्देश के अनुक्रम में 21 मई शुक्रवार को आयुक्त कक्ष में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने एवं राजस्व कार्यालय में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। इसी प्रकार नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ली गई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गाे के बीच शान्ति,सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियो से लडने की भी शपथ लेते है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे उपस्थित थे।
