राजनांदगाँव/भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा उनके पद चिन्हों पर चलते हुए सरकार ने पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों को खरीफ सीजन 2020 -2021 की पहली किश्त का भुगतान आज 21 मई को किया गया। प्रदेश के 22 लाख किसानों के खाते में कृषि आदान सहायता (इनपुट सब्सिडी) के रूप में 1500 करोड़ रुपये की राशि आज उनके खाते में जमा की गई। साथ ही गौधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई के बीच की अवधि में 7.17 करोड़ का भुगतान किया गया। यही नही गौठान समिति और महिला स्वसहायता समूह को 3.6 करोड़ की राशि भी प्रदान की गई। यूँका नेता विशु अजमानी ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए उक्त निर्णय को किसानों के हित में बताया। उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को दी जा रही किश्त कोरोना की भीषण आपदा का दंश झेल रहे किसान भाईयों को राहत प्रदान करने का तो काम करेगी ही साथ ही बीज और खाद खरीदने में भी अब कोई दिक्कत नहीं होगी और किसानी कार्य मे भी तेजी आएगी।
