राजनांदगांव.आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार राजनांदगांव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व मे भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि को मास्क दिवस के रूप मे मनाया गया ।।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को मास्क दिवस के रूप मे मनाया गया ।। लगभग 250 जरूरत मंद लोगो को मास्क, साबुन एवँ अन्य जरूरत की वस्तुए बाटी गयी ।।
एनएसयूआई जिला महासचिव उमेश साहू एवं कशिश देवांगन ने बतया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे ।। पहला दिन – मास्क दिवस, दूसरा दिन – आवश्यक दवाई का किट वितरण, तीसरा दिन – भोजन वितरण, चौथा दिन – पंजीयन कार्यक्रम, मेरा बूथ कोरोना मुक्त ।।
इस अवसर पर राजा यादव, उमेश साहू, कशिश देवांगन , अंकुश, मयंक उपस्थित रहे ।।
