छुरिया। लाकडाउन के बावजूद पाटेकोहरा चेक पोस्ट में वाहनों की लंबी कतार लग रही है। शुक्रवार को चेकपोस्ट की दोनों ओर करीब दो किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहनों की कतार में संजीवनी एंबुलेंस फंस गई। घंटों मशक्कत के बाद एंबुलेंस को भीड़ से निकालकर आगे के लिए रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मरीज को लेने उसके घर जा रही थी। लाकडाउन के बावजूद लंबी कतार लगने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने की मुख्य वजह यह भी है कि चालक हाइवे में बेतरतीब से अपने वाहनों को खड़े कर देते हैं।
जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चेक पोस्ट में जाम लगने की एक वजह यह भी है कि चेक पोस्ट के कुछ दूरी पर दोनों ओर कटिंग है, जहां से विपरिदत दिशा में चालक अपने भारी वाहन को घुसा देते हैं।
विपरीत दिशा से भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जाम के चलते इमरजेंसी सर्विस वाहन, छोटे कार, बाइक, एवं सवारी बस वालों चेकपोस्ट पार करने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दोनों दिशा में लगती थी लंबी कतार शुक्रवार को सुबह 10 बजे मरीज लेने जा रही संजीवनी 108 को घंटों मशक्कत के बाद चेक पोस्ट से निकला। भारी वाहन चालक आरटीओ चेक पोस्ट पाटेकोहोरा में परिवहन जांच के कारण वाहनों की लंबी कतारें होने की स्थिति में विपरीत दिशा से आ कर और जाम को बढ़ा देते हैं।
हाइवे में दो किमी और कभी कभी इससे ज्यादा भारी वाहनों की कतारें लगी रहती है। वहीं भारी वाहन चालक जल्दी जाने के चक्कर में पूरा हाईवे में तीन लाइन लगा हाइवे को पुरी तरह ब्लॉक कर देते हैं। जिसके चलते बस, कार एंबुलेंस यहां तक बाइक सवारों को चेक पोस्ट पार करने में बड़ी परेशानी उठाना पड़ता है।
परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में नागपुर से चिचोला की ओर आने पर विपरीत दिशा में है जिस कारण चिचोला से नागपुर की ओर जाने वाले चेक पोस्ट के छोर के पास सड़क ब्लाक हो जाता है।
पहले वहां कार्य करने वाले कर्मचारी वाहन चालकों को विपरीत दिशा में जाने से रोकते थे। लेकिन अब दोनों छोर में दो से तीन पुलिसकर्मी ही तैनात है। आरटीओ चेक पोस्ट के उच्च अधिकारियों को बाइक सवारों, छोटे वाहन, कार, सवारी बस और इमरजेंसी वाहन, एंबुलेंस की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीकों से कतार में लगवाया जाना चाहिए।
विपरीत दिशा से आने वाली वाहनों को रोकना होगा वहीं आरटीओ चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर दोनों ओर जो हाइवे में कटिंग है वहां से विपरीत दिशा में आने वाले भारी वाहनों को रोका जाना चाहिए। जिससे विपरीत दिशा में आते वाहनों के कारण भी लग रही भारी वाहनों की जाम में अंकुश लगाया जा सकें।
नहीं तो किसी दिन बड़ी सड़क दुर्घटना घटने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। चेक पोस्ट पाटेकोहरा के दोनों छोर पर आवाजाही क्लीयर रहें और गुजरने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
