ओपी गुप्ता पर नाबालिग युवती से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा था. जिसके चलते पुलिस ने नाबालिग युवती की रिपोर्ट पर ओपी गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था
बसन्त शर्मा, संवाददाता
राजनांदगांव- ओपी गुप्ता पर नाबालिग युवती से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा था. जिसके चलते पुलिस ने नाबालिग युवती की रिपोर्ट पर ओपी गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था और धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. राजनांदगांव बालिका गृह में रखने के बाद सीडब्ल्यूसी में बयान लिया गया और परिजनों को सौप दिया गया था. जिसके बाद से वे गायब हो गए थे. जिसकी रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा मोहला थाना में कराई गई थी.
जिसके बाद पुलिस ने उड़ीसा से इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और दो आरोपी फरार बताए जा रहे थे जिसमें से आज एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसका नाम शिवरतन गुप्ता बताया जा रहा है शिवरतन गुप्ता ओपी गुप्ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है जो इस अपहरण मामले में भूमिका निभा रहा था इस मामले मे मोहला थाने में पहले ही धारा 363, 365, 120 बी के तहत कार्यवाही की गई है चार आरोपी पहले ही पकड़ में आए थे जिन्हें उड़ीसा के नवागढ़ से लाया गया था और दो आरोपी फरार थे उनमें से एक आरोपी आज फिर पुलिस गिरफ्त में आया है यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
पुलिस ने इस प्रकार पकड़ा था चार आरोपियों को
पुलिस ने एक टीम बनाई थी और उड़ीसा के लिए रवाना किया था. टीम ने सफलता हासिल करते हुए उक्त युवती के परिवार को सकुशल राजनांदगांव लाया था। और चारों आरोपियों को उड़ीसा के नवागढ़ से पकड़ा था अपहरण करने वाले चार आरोपी श्रीराम प्रसाद चौधरी ,शत्रुहन सपाहा ,राजेश शर्मा और सुमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया था, वही 2 आरोपी फरार थे। जिनमें से एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है।
एक आरोपी अभी भी फरार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला आरोपी जो जगदलपुर की रहने वाली बताई जा रही है वह अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है जिसे पकड़ने में भी पुलिस को जल्द ही सफलता मिलेगी।
दबाव के बाद हुई गिरफ्तारी
इस संबंध में मोहला टीआई ने बताया कि लगातार दो दिनों से शिवरतन गुप्ता की खोजबीन की जा रही थी और घर वालों से पूछताछ की जा रही थी । जिसके चलते शिवरतन गुप्ता को रायपुर निवास स्थान से मोहला लाकर कर गिरफ्तार किया गया है।
