राजनांदगांव । सुंदरा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में विधायक दलेश्वर साहू की शिकायत के बाद कलेक्टर ने एक टीम बनाकर उक्त हास्पिटल में दबिश दी थी जांच में अनेक खामिया पायी गई थी।
जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हास्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। सूत्रों से पता चला है कि संचालक ने अपना जवाब भी स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत कर दिया है ।
लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर के पास प्रस्तुत नही किया है। कलेक्टर का निर्देश को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नजर अंदाज किया जाना समझ से परे है।
नोटिस जारी होने के 48 घंटे में कार्यवाही करने की बात कहीं गई थी लेकिन चार दिन गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही नही किये जाने से अफसरों के द्वारा संचालक को बचाने का प्रयास तो नही किया जा रहा है। जिसे लेकर शहर में अब चर्चा होने लगी है। कि जांच करने में तो प्रशासन ने बडी तत्परता दिखायी थी लेकिन कार्यवाही कब होगी?

