राजनंदगांव:- कोरोनावायरस के दौर में सभी तरफ डर का माहौल है इस से डरे नहीं बल्कि सामना करें और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजिंग का ध्यान रखते हुए लॉकडाउन का पालन करें साथ ही इससे बचाव हेतु सभी नागरिक वैक्सीन अवश्य लगवाएं उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने सुरगी कृषि महाविद्यालय में संचालित कोविड सेंटर में कही।

बढ़ते कदम संस्था के संरक्षक गुरमुखदास वाधवा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा माखीजा अपने सहयोगी राजेश डागा, शांत क्रांति जैन श्रावक संघ राजनांदगांव के महामंत्री भागचंद गिड़िया, सूरज खंडेलवाल व रेखचंद जैन के साथ सुरगी के कृषि महाविद्यालय परिसर में संचालित कोविड सेंटर का जायजा लेने व मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे सुरगी सेंटर में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करके सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कोविड सेंटर के संचालन में महती जवाबदारी निभाने वाले सुरगी के सरपंच श्री आनंद साहू, उपसरपंच सन्नी साहू, सभापति नरेश निर्मलकर, रैनू साहू, नरोत्तम साहू , तेज प्रकाश सिन्हा, पंच पप्पू साहू, मुकेश साहू, आरला के सरपंच खेम दास साहू व अन्य ग्रामीण जनों से कोविड सेंटर में आ रही परेशानियों से अवगत हुए व उन्हें दूर करवाने का आश्वासन दिया उन्होंने मरीजों को प्रदान किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर अपनी संतुष्टि जाहिर की सरपंच श्री साहू द्वारा यह जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग वैक्सिन लगवाने से डर रहे हैं, इस पर श्री राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों के भ्रम को दूर करें व 100% वैक्सीनेशन हो इस हेतु प्रयास करें ।
तत्पश्चात सभी ने सोमनी में संचालित हो रहे संस्कारधानी कोविड सेंटर का जायजा लिया और सेवा कार्य में तन मन धन से जुड़े हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई से जानकारी प्राप्त की,शाहिद भाई ने बताया कि इस सेंटर में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही साथ शहरी क्षेत्रों के मरीज भी लाभान्वित हो रहे हैं।
उपस्थित सभी ने इस सेंटर को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोमनी क्षेत्र के उद्योगपतियों, माहेश्वरी पंचायत राजनांदगाँव व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव का आभार प्रकट किया ।
