राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण काल के दौरान संस्कारधानी की समाजसेवी संस्था उदयाचल एवं श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा संचालित कोविड आईसोलेशन सेंटर ने प्रदेश में सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना कर मिसाल प्रस्तुत किया है। कोरोना काल के दुसरे चरण में भी इस समाजिक संस्था ने बढ चढ कर मरीजो की सेवा करने का संकल्प लिया है। 10 अप्रेल से सेंटर की शुरूआत की गई है जिसमें अब तक 207 मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। जिन्हेे संस्था की तरफ से नि:शुल्क भाप मशीन, आक्सीमीटर, थर्मामीटर, गरम पानी के लिए केंटल, व दवाई कीट प्रदान किया जा रहा है।श्री शांति विजय सेवा समिति के सदस्य एवं कोविड सेंटर के संचालक भावेश बैद ने बताया कि समाज सेवी संस्था द्वारा उदयाचल में संचालित उक्त कोविड सेंटर में डाक्टर एवं नर्सिग स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें नगर के एमबीबीएस डा गौरव जैन अपनी सेवाएं दे रहे है, तथा प्रतिदिन सुबह एवं रात नौ बजे से ओपीडी संचालित की जा रही है। जिसमें शहर के कोरोना मरीज जो घर में होम आईसोलेट है वे आकर के अपनी रिपोर्ट एवं अपना चेकअप करा कर लाभ ले रहे है। इस कोविड सेंटर में 10 आक्सीजन बेड की व्यवस्था भी की गई है।

मरीजो की सतत निगरानी
इसके मरीजो के 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं टीवी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजो की सुविधा हेतु माईक सिस्टम की व्यवस्था है जो अपनी आवश्यक्ता की समाग्रियां मंगवा सकते है। श्री बैद ने बताया कि मरीजो को स्वल्पाहार के अलावा , दोनो समय शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा नारियल पानी, फल, सूप,चाय बिस्किट, काढा , हल्दी दुध की नियमित रूप से सेवा दी जा रही है।
रेड कारपेट में फूलो की वर्षा कर मरीजो की बिदाई
श्री बैद ने बताया कि 10 अप्रेल से शुरू हुए इस कोविड सेंटर से आज 30 कोरोना मरीज पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होकर अपने अपने निवास के लिए रवाना हुए, इस दौरान उनके लिए रेड कारपेट बिछा कर फूला की वर्षा करते हुए पांच मास्क एवं फल देकर समिति सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मरीजो ने उदयाचल एवं श्री शांति विजय समिति द्वारा की गई सेवा एवं दी गई बिदाई को अपने जीवन का यादगार पल बताया, उन्होने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से की गई ऐसी सेवा अपने अपने में एक मिसाल है। मरीज एवं उनके परिजनों ने उक्त संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना भी की है साथ ही सेवा दे रहे समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उदयाचल के अध्यक्ष प्रकाश श्री श्रीमाल, अशोक मोदी, सुनील बरडिया, राजेन्द्र बाफना, ललित भंसाली, एवं श्री शांति विजय सेवा समिति की ओर से मनोज बैद, नरेश बैद, प्रवीण ललवानी, चिंता मणी बोथरा, महेश गोलछा, राजकुमार बैद, विनय गोलछा गोलू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
