राजनांदगांव:- महिला मोर्चा जिला महामंत्री पारुल जैन ने महापौर के ऊपर तंज कसते हुए कहा प्रियंका गांधी जी के एक फोन में दिल्ली से लखनऊ ऑक्सीजन भेजा जा रहा है वही प्रदेश की जनता मे ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है जिस की चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नहीं है पूरा प्रदेश कोरोना संक्रमण काल से संक्रमित है 12 जिला पूरी तरह से लॉक डाउन है प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन अव्यवस्था से हर दिन लोगों की मौत हो रही है महापौर सिर्फ बयानबाजी में मस्त है शहर के प्रति अपनी जवाबदेही को छोड़कर सिर्फ अपने आप को बचाने में लगे हुए हैं जबकि पूरा प्रदेश संक्रमण की चपेट में है पहले सरकार वैक्सीन का विरोध करती है संक्रमण फैलाव सरकार के गलत फैसले से हुआ अगर रायपुर में क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं होता तो संक्रमण इतना नहीं फैलता भीड़ होने के कारण संक्रमण तेजी से संक्रमण फैला अपनी नाकामी को छुपाने के लिए दोषारोपण करना महापौर को शोभा नहीं देता स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई नहीं है ऑक्सीजन की कमी के चलते युवा जवानों का की मौत हो रही है कोरोना जांच केंद्रों में किट उपलब्ध नहीं है सरकार की नाकामी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है महापौर पहले शहर की चिंता कर ले राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम है बयान बाजी को छोड़ कोरोना संक्रमित को बचाने कारगार उपाय के लिए भागीरथ प्रयास करें दोषारोपण करके अपनी जवाबदेही से नहीं मुकर सकते
