डोंगरगढ़ ।स्वास्थ्य और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव अपने परिवार के साथ डोंगरगढ़ पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पैदल ही सीढ़ी चढ़कर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली की कामना की। सिंहदेव ने मन्नात मांगी कि जल्द ही प्रदेश कोरोना महामारी से मुक्त हो। दर्शन के बाद मंत्री सिंहदेव नीचे मंदिर भी गए। वहां भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा की। सिंहदेव ने कहा कि जिस गति से वैक्सीनेशन हो रहा है। उस हिसाब से 20 दिनों में हम टीकाकरण को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद पूरी सावधानी रखें। कोरोना बचाव के लिए जारी प्रोटोकाल का पालन करें। जो लोग आइसोलेशन में हैं, वह भी नियमों का पालन करें।
सिंहदेव ने कहा कि आइसोलेशन में रहने वाले लोग गलत नंबर दे रहे हैं, जिसकी वजह से डाक्टर संक्रमित मरीजों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं उचित सलाह भी नहीं दे पा रहे हैं। लाकडाउन के विषय पर सिंहदेव ने कहा कि परिस्थितियां अभी नहीं है। जैसी परिस्थिति बनेगी, उस हिसाब से राज्य सरकार फैसला करेगी। जिले के कलेक्टर भी इसका निर्धारण कर सकते हैं। उनके बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने जाने के दौरान डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नाी साहू, थानेश्वर पटिला, संजीव गोमास्ता, भावेश सिंह, सुदेश मेश्राम, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद टेम्बुरकर, धीरज मेश्राम, मयूर हथेल, संदीप गहरवार, गणेश मुदलियार, हरीश भंडारी, वीरेंद्र पाल, गणेश साहू, राजू सेन, शिशुपाल भारती, रिमी भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
