राजनांदगांव। जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू। रात 9:00 से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेंगे सभी दुकाने। अत्यंत आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकलने की अनुमति। अनावश्यक घूमना प्रतिबंधित रहेगा। जो व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट्स, खाने का होटल, टिफिन सेवा रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे। राजनांदगांव कलेक्टर टीके वर्मा ने जारी किया आदेश।

