भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का संकट बढ़ गया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों ने 50 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है. महाराष्ट… पंजाब, दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां नए मामलों की रफ्तार बढ़ी है.
देश में एक बार फिर कोरोना महामारी बेकाबू होती नजर आ रही है। होली पर पाबंदी के बावजूद बीते 24 घंटे में कोरोना के 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi Corona) में 19,00 मामले मिले हैं तो मध्य प्रदेश (MP) के भोपाल-इंदौर में लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं महाराष्ट्र (MH) में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। कोविड-19 (Covid-19) की वेबसाइट के मुताबिक, 30 मार्च को सुबह 1 बजे तक देश में 56 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 5 महीने बाद ऐसी बढ़ोतरी देखी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 56,119 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद 1,20,95,329 मामले दर्ज हो चुके हैं। अभी भी देश में 5,37,511 मामले सक्रिय हैं।
