मोहला। ब्लाक के 16 संकुल केंद्रों में प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के द्वारा सहायक शिक्षण सामग्री टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि अध्यापन कार्य में शिक्षकों द्वारा बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए अपने शिक्षण में सहायक उपकरण या चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं सामग्रियों को टीएलएम के रूप में सभी संकुल केंद्रों में शिक्षकों द्वारा प्रदर्शित किया गया। शिक्षा विभाग के अफसरों ने उरवाही, पेंदाकोड़ो संकुल के टीएलएम का अवलोकन किया गया।
मोहला एबीईओ देवांगन ने बताया कि टीएलएम प्रदर्शनी भोजटोला में भुनेश्वर विश्वकर्मा, आलकन्हार में पिलालाल देशमुख, दनगढ़ में गजेंद्र यादव, दुगाटोला में मार्टिन मसीह, डुमरटोला में ओमप्रकाश देशमुख, गोटाटोला में आलोक मसीह, ककईपार में घनश्याम सिंह देशमुख, कंदाड़ी में केवल साहू, कोर्रामटोला में रूपेंद्र नंदे, उरवाही में बंशीलाल निषाद, वासडी में रमेश कोर्राम, पेंदाकोड़ो में विष्णु निषाद, पाटनखास में कुमार डिल्ला, मोहला में मलेश मालेकर, शेरपार में प्रदीप मंडावही, रेंगाकठेरा में विष्णु साहू के देखरेख में कार्यक्रम संपन्ना हुआ। ब्लाक स्तर पर बीआरसी वर्मा का मार्गदर्शन रहा। पढ़ई तुंहर दुआर के जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे ने भी मोहला के संकुल समन्वयकों व विभाग अधिकारियों के इन प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मोहला क्षेत्र प्रारम्भ से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है तथा इस ब्लाक के शिक्षकों में नवाचारी सोच की अधिकता है। मोहला क्षेत्र में सहायक शिक्षण सामग्री टीएलएम प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए संसदीय सचिव व विधायक इंद्रशाह मंडावी व समाजसेवी संजय जैन ने शिक्षा विभाग को शुभकामनाएं दी।
