राजनांदगांव । पुरानी गंज मंडी परिसर मेंवार्ड 37 स्थित हाट बाजार का नामकरण शहीद संदीप यदु के नाम से किया गया। गुरुवार को महापौर परिषद की बैठक में इस पर स्वीकृति दे दी गई। साथ ही कमला कालेज तिराहा का नामकरण स्वामी विवेकानंद चौक के नाम से करने का फैसला किया गया। इसी तरह वार्ड 35 लखोली वार्ड का नाम भक्त माता कर्मा वार्ड के नाम पर किये जाने की अनुशंसा कर स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया।
एमआइसी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्यय यानी बजट को मंजूरी देते हुए उसे 31 मार्च को होनेवाली सामान्य सभा के लिए अग्रेषित किया गया। कोरोना संकट काल में ज्यादा कुछ नया व खर्चों वाली कोई योजना तो शामिल नहीं है, लेकिन जनता से जुड़ी जरूर सुविधाएं जरूर प्राथमिकता में रखी गई हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 वाला नगर निगम का बजट 31 मार्च को प्रस्तुत किया जाना है। इसमें कोरोना से बचाव व जागरूकता से जुड़े कामों को प्राथमिकता के साथ शामिल करने पर जोर दिया गया है। -नगर निगम ने बजट तैयार करने से पहले विपक्ष षके साथ ही शहर के प्रबुद्ध लोगों से भी सुझाव लिया है। सुझाव पेटी के अलावा फेसबुक के माध्यम से भी सुझाव मंगाए गये थे। उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की कोशिश गई है। हाट-बाजार व चौराहों के नामकरण भी जनता की मांग के अनुरूप ही किया गया।
31 को बजट बैठक महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में हुई। बैठक में आय-व्यय अनुमान पत्रक 2021-2022 पर विचार विमर्श उपरांत स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को प्रेषित किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-2021 के आय-व्यय को पुनरीक्षण की अनुशंसा सहित सामान्य सभा को भेजा गया। साथ ही नगर निगम के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। अब इस पर अंतिम मुहर के लिए 31 मार्च को सामान्य सभा होगी। महापौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए अनुशंसा सहित स्वीकृति के लिए समान्य सभा को प्रेषित किया।
0 इन विषयों पर भी स्वीकृति एमआइसी की बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पत्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में सम्पत्तिकर में नियमानुसार छुट की स्वीकृति तथा मवेशी बाजार नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति प्रदान की गई। टाकाघर स्थित नव निर्मित व्यवसायिक परिसर और रेल्वे स्टेशन रोड पुराना सफाई कार्यालय के दुकानों के संबंध में चर्चा करते हुए, चिखली स्कूल के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना अंतर्गत निर्मित दुकानों के आबंटन की अनुशंसा की गई। इसके अलावा नजूल भूमि मांग के संबंध में अनापत्ति प्रदान की गई।
जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव में स्वर्गीय मिनीमाता सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृत राशि 62.25 लाख के निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई।
होगा रामघाट व सियाघाट का निर्माण एमआइसी में रानीसागर सरोवर में रामघाट व सियाघाट निर्माण किये जाने 5-5 लाख रूपये के निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन अंतर्गत प्लास्टिक कचरे झिल्ली पन्नाी, बोतल के निष्पादन के लिए पॉलीक्रेेक टेक्नॉलाजी द्वारा संयंत्र स्थापना के लिए 581.25 लाख रूपये का प्रस्ताव शासन को 15वें वित्त आयोग अंतर्गत भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
