राजनांदगांव 25 अप्रैल 2020। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री जिला राहत कोष में आज 25 अप्रैल 2020 को 64 हजार 311 रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई है। जिसमें श्री सुरेन्द्र कुमार साहू उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्री सुकुलदैहान डोंगरगढ़ द्वारा 50 हजार रूपए, श्री रामकिसुन साहू ग्राम बीजाभाठा डोंगरगांव द्वारा 9 हजार 200 रूपए एवं श्री चमन राम नायक सेवा निवृत्त शिक्षक ग्राम बडग़ांव (गोडलवाही) छुरिया द्वारा 5 हजार 111 रूपए का चेक प्राप्त हुए है।
