राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में राजनांदगांव जिले के 400 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक उद्देश्य से राजस्थान राज्य के कोटा में रूके हुए हैं। उन्हें राजनांदगांव लाकर क्वारेटाइन किया जाएगा। जिसके लिए जिले के चार निजी शैक्षणिक संस्थाओं में संचालित छात्रावास को समस्त संसाधनों सहित तत्काल अधिग्रहित किया गया है। छात्राओं के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं युगान्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव तथा छात्रों के लिए संस्कार सिटी स्कूल राजनांदगांव एवं जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में स्थित छात्रावास को आगामी आदेश पर्यन्त क्वारटाईन सेन्टर घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रत्येक क्वारटाईन सेन्टर में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को प्रभार भी दिया है।
