राजनांदगांव 25 अप्रैल 2020। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज दोपहर स्कूल संचालकों की बैठक लेने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर के लिए चिन्हित दिल्ली पब्लिक स्कूल के गल्र्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटा (राजस्थान) से आने वाले बच्चों के लिए चिन्हांकित क्वारेंटाइन सेंटर के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्टल के कमरे में रखे बिस्तर की व्यवस्था को देखा और कहा कि हॉस्टलों को सोडियम हाईपोक्लोराईड से सेनेटाईज किया जाए, ताकि संक्रमण होने की संभावना न हो। स्कूल के संचालक ने बताया कि बच्चों के लिए मेस में खाना बनाया जाएगा। प्रतिदिन भोजन और नाश्ता मेनू के अनुसार तैयार किए जाएंगे। बच्चों को मेस में ही खाना उपलब्ध कराया जाएगा। हॉस्टल में बच्चों के लिए बेडमिंटन, कैरम जैसे इंडोर गेम की भी सुविधा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
