गांव – गांव व शहर में होगी नुक्कड़ सभा
18 मार्च से शुरू होगा मोर्चा
राजनांदगांव। शिवसेना द्वारा नगर नार मोर्चा के बाद बेरोजगार किसान मोर्चा 2 तैयारी पूर्ण हो चुकी है छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार दिलाने एवं किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है पूजा, अर्चना कर यह मोर्चा बेमेतरा कवर्धा मुंगेली से निकलकर न्यायधानी बिलासपुर में 19मार्च को समापन होगी समापन के बाद बेरोजगार किसानों की समस्याओं को लेकर माननीय राजपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा ज्ञात हो कि इस बेरोजगार किसान मोर्चा के पूर्व शिवसेना ने चारामा से जगदलपुर नगर नार तक शिव सेना ने नगरनार मोर्चा एंव देवरी बागनदी से राजधानी रायपुर तक बेरोजगार किसान मोर्चा निकाली थी और यह मांग की थी कि निर्माणाधिन नगर नार प्लांट में 60 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार और 20 प्रतिशत अन्य जिले एव 20 प्रतिशत टेकनिशियन अन्य के अनुपात भागीदारी सुनिश्चित करने सरकार को यह घोषणा करना पड़ा कि नगर नार प्लांट का निजीकरण नही होगा अगर निजी करण हुआ तो छत्तीसगढ सरकार खरीद लेगी इस सफल कार्यक्रम के बाद शिव सेना ने ऐतिहासिक बेरोजगार किसान मोर्चा निकाली और अब बेरोजगार किसान मोर्चा 2 की तैयारी पूरी कर ली गई
शिव सेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ प्रद्रेश में वनाच्छादित प्राकृतिक संपदा से भरपूर भूमि है यहां के रहवासी सही मायने में भूमि पुत्र है आजादी के बाद से आज तक जैसे विकाश छत्तीसगढ व छत्तीसगढियों का होना चाहिए था वैसा हुआ नही और प्रदेश प्रचुर खनिज से भरपूर रहने के बाद भी विकास की बाट जोहता जा रहा है। केन्द्रिय सरकार द्वारा छत्तीसगढ के बहुमुखी विकास के नाम पर बहुत से बडे – बडे प्लांट जैसे भिलाई, कोरबा, बालको इत्यादि की नींव डाली थी इसकी नींव के साथ ही छत्तीसगढ के निवासियों में एक आशा की किरण जागी थी कि जब ये सभी संयंत्र काम करना प्रारंभ होगा तब से छत्तीसगढिय़ों को बरसों की विकास की चाह और रोजगार की समस्या का निदान होगा। लेकिन वही से आशाओं का दीपक जैसे बुझने के लिए होने लगा क्योकि इन संयंत्रों में स्थानीय बेरोजगार और जमीन अधिग्रहण के किसानों को कोई रोजगार नही मिला, बल्कि यह संयंत्र सरकारी न हो करके प्राईवेट उद्योगपतियों जैसे का हो गया और सारे फायदे पैसे वालों को होने लगे और उपरांत विकास, रोजगार पर उनका अधिकार चलने लगा। इसका मतलब है छत्तीसगढ निवासी फिर से ठगा गया फिर से उनके आशा के किरणों पर मिट्टी क्यो डाली जा रही है यहीं वजह है कि शिव सेना सरकार के इस जनविरोधी निति से आक्रोशित है और हमारी मांग है कि छत्तीसगढ में रोजगार में 60 अनुपात 20 अनुपात 20 का फार्मूला लागू होना चाहिए और इसी अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। शिवसेना के जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा की यह मोर्चा बेरोजगार और किसानो हित के लिए निकला जा रहा है। बेरोजगार किसान मोर्चो 2 की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। पूरे प्रदेश के शिव सेना के पदाधिकारी सहित राजनांदगाँव जिले के शिव सैनिक पदाधिकारी 17मार्च को जिले के शिव सैनिक शोभाशंकर त्रिपाठी, जिला ग्रामीण प्रमुख दिनेश ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, के के श्रीवास्तव, हेमंत सोनी, संजय यादव, के नगर संगठन सचिव आयुष वर्मा कौसलेंद्र सिंह, नरेन्द्र ठाकुर, भानुप्रताप वर्मा सहित प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में रवाना होगे।
