रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के तीसरे चरण में भिलाई, दुर्ग और बेमेतरा जिले के मतदाताओं ने मतदान किया। अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में तीनों जिलों के लिए मतदान केंद्र बनाया गया। दोपहर तक दुर्ग जिले से सबसे अधिक 75 फीसद मतदान हुआ। वहीं भिलाई जिले के लिए करीब 65 फीसद मत पड़े हैं। दूरी की वजह से बेमेतरा जिले काफी कम व्यापारी पहुंचे। दोपहर तक इस जिले के 50 फीसद व्यापारियों ने ही मतदान किया।

अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में बनाए गए मतदान केंद्र में भिलाई, दुर्ग और बेमेतरा के कुल 3101 व्यापारी मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। भवन के अलग-अलग हाल में अलग-अलग जिलों के लिए बूथ बनाए गए। दोपहर तक दुर्ग जिले के कुल एक हजार में से 75 फीसद व्यापारियों ने मतदान किया। वहीं भिलाई जिले में 1937 मतदाता हैं। उनमें से 65 मतदाताओं ने मतदान किया है।

बेमेतरा जिले में सिर्फ 164 मतदाता ही हैं। लेकिन, दूरी के कारण वहां से काफी कम व्यापारी पहुंचे। शाम पांच बजे तक मतदाताओं को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी मतदाता को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को रायपुर भेजा जाएगा।
20 मार्च को सातवें चरण का मतदान होने के बाद 21 मार्च को मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि चेंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल और व्यापारी एकता पैनल के बीच सीधा मुकाबला है। बता दें कि सबसे ज्यादा मतदाता रायपुर में हैं। इसलिए पैनल के सदस्य यहां सबसे ज्यादा जोर लगाए हुए हैं।

