अंबागढ़ चौकी । खर्चीली शादी के बजाय युवा सामूहिक विवाह को ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं, ताकि शादी में होने वाली फिजूलखर्ची को रोका जा सके। ग्राम पांगरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विवाह संपन्ना कराया गया। जोड़ों को शासन की ओर से उपहार दिए गए। छग शासन के संसदीय सचिव मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद या।
समारोह विधायक मंडावी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य बिरेंद्र मसिया, जनपद अध्यक्ष कुमारी जुरेशिया, उपाध्यक्ष नरोत्तम देहारी, जनपद सदस्य स्मिता मंडावी, उमा पटेल, खोमेंद्री गांवरे, सरपंच मीना कोमा उपस्थित रहे। मंडावी ने कहा कि आज के दौर में खर्चीली शादी को रोकने, सामाजिक दुर्व्यसनों, बाहरी दिखावा व आडंबर को रोकने के लिए सामूहिक विवाह पर बल दिया जा रहा है। निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह एक श्रेष्ठ कदम व शासन की महत्वपूर्ण योजना है। कांग्रेस की सरकार ने इस योजना में राशि बढ़ाकर निर्धन कन्याओं के स्वजनों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।
धर्म व प्रेम की राह पर चलने का दिया संदेश ब्लाक के ग्राम आडेझार में ग्रामवासियों आयोजित मानस सम्मेलन का उद्घाटन विधायक मंडावी ने किया। उन्होंने मानस सम्मेलन में जुटे धर्मप्रेमी व मानस प्रेमियों को धर्म, कर्म व प्रेम की राह पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक व दो दिन ही भगवान का नाम लेने व धर्म, कर्म करने से जीवन का भला नहीं होने वाला है। हम पूरे वर्ष अपने कामों में धर्म को शामिल करें तो निश्चित तौर पर हम सबके साथ साथ गांव व क्षेत्र का भी भला होगा। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए समय-समय पर धार्मिक आयोजन कराने पर बल दिया ताकि गांव का वातावरण शुद्ध व लोगों का मन धर्म पर रमा रहे।
बागनारा और खुर्सीटिकुल में मंच का किया लोकार्पण संसदीय सचिव मंडावी ने ग्राम बागनारा व ग्राम पंचायत परसाटोला के आश्रित ग्राम खुर्सीटिकुल में विधायक निधि से नवनिर्मित सांस्कृतिक लोक कला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मोहला मानपुर विधायक मंडावी ने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्ना विकास कार्यों के लिए लाखों की स्वीकृति दी। मंडावी ने कहा की मूलभूत सुविधाओं के विकास में किसी तरह की फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि भूपेश सरकार गांव, गरीब, मजदूर एवं किसानों की सरकार है। केंद्र की अड़ंगेबाजी के बाद भी कांग्रेस सरकार किसानों के हित में और किसानों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है।
