▶️”
राजनांदगांव:- 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बघेरा के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह रखा गया जिसमें हर क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर ग्राम बघेरा में कार्यरत मितानिन,एएनएम, स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं एवं शिक्षिकाओं को सामाजिक क्षेत्र में एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने हेतु पंचायत की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र का पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य स्कूलों की शिक्षिकाओं को भी आमंत्रित किया गया जिसमें किर्गी पूर्व माध्यमिक शाला की शिक्षका श्रीमती कमला सिन्हा जो कि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित है उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया । घुमका पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती शीला सोनी को भी आमंत्रित किया गया जो कि गायत्री परिवार से भी जुड़ी हुई है जिन्होंने ग्राम की महिलाओं को सकारात्मक एवं नकारात्मक विचारों के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें सशक्त होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
श्रीमती कमला सिन्हा जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बिना डरे अपने सम्मान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरणा दी दोनों ही शिक्षिकाओं को ग्राम पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिडिल स्कूल बघेरा की शिक्षिकाओं श्रीमती मधुलिका विश्वकर्मा ,श्रीमती प्रीति शर्मा एवं सुश्री सुनीता ठाकुर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में श्रीमती यशोदा देवांगन,सुश्री प्रतिभा जांगड़े एवं श्रीमती अंजु सिंहा को भी आमंत्रित किया गया था इस अवसर पर ग्राम बघेरा में संचालित अन्नपूर्णा सहायता समूह की महिलाओं को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत केंचुआ खाद बनाकर योजना को अच्छी तरह से संचालित करने हेतु सम्मानित किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री हरीश देशमुख ,उपसरपंच श्री घनश्याम यादव ,पंच श्री भजन साहू ,पप्पू नेताम,गणपत साहू, रोजगार सहायक पार्वती साहू, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री दुर्जन देवांगन एवं समाजसेवी श्री हितेंद्र शर्मा के साथ-साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे
