गृह प्रवेश में कलश उलट कर दिया जलाया जाता है- हेमा देशमुख
राजनांदगांव- 10/03/21. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश एवं जिला स्तरीय चुनाव के संबंध में राजनांदगांव जिले के व्यापारियों के महासम्मेलन में आयोजन की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपने संबोधन में सटीक उदाहरण देते हुए कहा कि नए गृह प्रवेश में कलश की उपयोगिता द्वार पर पैर से उसे गिरा कर मंगल प्रवेश किया जाता है उसके बाद घर में पवित्र स्थान पर दीपक प्रज्वलित किया जाता है उनके इस कथन को तब और बल मिला जब उन्होंने कहा कि इसके आगे दीपक में व्यापारी बंधु तेल एवं बाती के रूप में आगामी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाई अमर पारवानी ने पूर्व के अपने कुल 7 वर्षों का लेखा-जोखा जो उनके व उनकी टीम के द्वारा व्यापारी एवं व्यापार के हित में केंद्र व राज्य सरकार के बीच सेतु के रूप में व्यापारियों के हित संवर्धन में जो कार्य किए गए हैं उसका पूरे विस्तार के साथ सप्रमाण अपना पक्ष रखें जिससे भारी संख्या में उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने उनके कथन को अक्षरश: सही मानते हुए उसे स्वीकार किया।
स्थानीय पद्म श्री स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित उक्त व्यापारी महासम्मेलन जो कि देर रात तक चला जिसमें प्रदेश स्तर के महामंत्री पद के प्रत्याशी भाई अजय भसीन ने पूर्व के अपने चेंबर के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप के कार्यकाल में किये गए कार्य प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान, रायपुर स्थित डुमरडीह मार्केट सहित अन्य किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री श्री उत्तमचंद जी गोलछा ने भी चेंबर के अपने अनुभव एवं समाप्त हो रहे चेंबर के कार्यकाल के वर्तमान अध्यक्ष श्री जैन जितेंद्र जी बरलोटा को अपनी गतिविधियों के संचालन हेतु लोहे के चने चबाने हेतु छत्तीसग? चेंबर के वर्तमान तथाकथित संरक्षकों एवं राजनेताओं की भूमिका पर सीधा आरोप लगाते हुए जय व्यापार पैनल के दिया छाप को अपना समर्थन देने का अनुरोध उपस्थित व्यापारी बंधुओं से किया ।
जय व्यापार पैनल के राजनांदगांव जिला इकाई से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाई अनिल बरडिया ने अपने उद्बोधन में जिले के व्यापारियों के हित में उनकी तकलीफों में हरसंभव पूरा सहयोग देने का वादा किया यहां उल्लेखनीय है कि श्री बरडिया विगत लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से राजनांदगांव जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे हैं वहीं आगामी 15 अप्रैल 2021 से छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व को संभालेंगे जिले से मंत्री पद के प्रत्याशी युवा- जुझारू एवं सेवा पथ पर सदैव अग्रसर रहने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं स्थानीय समाज सेवी संस्था बढ़ते कदम के संस्थापक के रूप में अनवरत अपनी सेवा देने वाले भाई राजा मखीजा ने भी अपने उद्बोधन में व्यापारियों के हित में उनके सेवक के रूप में सदैव उपलब्ध रहने का आश्वासन व्यापारी बंधुओं को दिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य चुनाव संचालक रायपुर निवासी श्री नरेंद्र दुग्ग? ने भी वर्तमान में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को वंशवाद के दंश से मुक्त कराने एवं व्यापारियों के हित में कार्य करने वाले भाई अमर परवानी के पूर्व के कार्यकाल व वर्तमान में उनके द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि की आसंदी से शहर के समाजसेवी भाई जरनैल सिंह भाटिया ने व्यापारियों के हित में अपने पूर्वजों के द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए वर्तमान में जिले में अस्तित्वहीन की भांति वर्षो से कार्य कर रही उक्त संस्था के बारे में अपने कटु अनुभवों को साझा किया, जय व्यापार पैनल जिला इकाई के चुनाव संचालक शरद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ एवं जिले के सभी प्रत्याशियों के कार्यों का उल्लेख करते हुए उपस्थित व्यापारी बंधुओं से पांचों प्रत्याशियों को परिवर्तन के शंखनाद के लिए उनसे अपने मतों का उपयोग करने का आग्रह किया ।
सभा को मंचस्थ विशिष्ट अतिथि श्री सुशील पसारी एवं श्री श्री किशन खंडेलवाल ने जहां जय व्यापार पैनल की वर्तमान में प्रदेश एवं जिले में व्यापारी बंधुओं के हित में इनके सभी प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने का आह्वान किया वहीं जिला सराफा के वरिष्ठ सदस्य श्री कुशाल चंद जी बैद ने अपने अग्रिम शुभकामनाएं प्रत्याशियों को दी ।
प्रारंभ में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके समारोह का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मंचस्थ सभी अतिथियों का अनिल बरडिया एवं राजा माखीजा ने पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया ।
इस सम्मेलन में जिले के गंडई, छुई खदान, खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुरिया, मानपुर, मोहला, डोंगरगांव आदि क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एकत्रित हुए, वहीं शहर के लगभग सभी व्यापारिक संगठनों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमा प्रदान किए।
कार्यक्रम का कुशल एवं गरिमामय संचालन जय व्यापार पैनल के प्रवक्ता रेखचन्द जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन इंजीनियर भाई भागचंद गिडयि़ा ने किया । इस अवसर पर रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।
जय व्यापार पैनल के श्री विनेश चोपड़ा (लाला भैया) ने जानकारी दी कि राजनांदगांव, कवर्धा व बालोद जिले हेतु मतदान दिनांक 14 मार्च 2021 रविवार को प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उदयाचल राजनांदगाँव में संपन्न होगा , उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान हेतु अपने कोई भी फोटो परिचय पत्र साथ लाने का आग्रह किया ।
