खैरागढ़ । जन शिक्षण संस्थान राजनांदगांव द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा के मुख्य आतिथ्य, ब्रम्हकुमारी चंद्रकली बहन की अध्यक्षता और जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष नीलांबर वर्मा, अधिवक्ता प्रीति यादव और डा.शिल्पी सिंह के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यशोदा वर्मा ने कहा कि जिस घर मे नारी का सम्मान होता है वहां स्वमेव देवी देवता वास करने लगते हैं। नारी अपने आपको अबला न समझे वो सर्वगुण संपन्ना होती है उसमे ज्ञान, धन व शक्ति की वास होता है। आज नारी पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। ब्रम्हकुमारी चंद्रकली बहन ने भी नारी को सर्वगुण सम्पन्ना बताते हुए कहा कि सभी को स्वयं पर विश्वास कर, आत्मबल को मजबूत रख अपने लक्ष्य की ओर आगे बढा चाहिए तभी लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते है। विशिष्ट अतिथि नीलांबर वर्मा, प्रीति यादव, शिल्पी सिंह ने भी महिला सम्मान को लेकर विचार साझा किया। कार्यक्रम संचालन जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर झालम सिंह ने किया।
सेक्टर अनुसार महिलाओं का हुआ सम्मान
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग और परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन मे विकासखंड के जालबांधा, ठेलकाडीह, टोलागांव, संडी व गातापार जंगल सेक्टर मे क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जालबांधा मे जनपद सदस्य जानकी भूखन बंजारे, ठेलकाडीह मे महिला बाल विकास समिति सदस्य मंजु चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य मे और शेष पर्यवेक्षक क्षेत्रो मे पंचायत प्रतिनिधियो के आतिथ्य मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंभीर कुपोषण से सामान्य मे आए बच्चे शिवम के माता ममता शर्मा और पिता प्रवीण शर्मा को सिंगारपुर मे सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं के सम्मान में तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता, प्रश्न मंच और स्वरचित कविता, लेख काी प्रतियोगिता आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
दाऊचौरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
नगर के दाऊचौरा के निवर्तमान पार्षद व सभापति मनराखन देवांगन के निवास स्थान में महिलाओं का सम्मान कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान 100 से अधिक संघर्षशील व वृद्ध महिलाओं का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इससे पहले इससे पहले उपस्थित कांग्रेसियों ने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी महिलाओं का बारी-बारी से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति मनराखन देवांगन ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच् चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाएं परिवार की रीढ़ होती है। जिनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। महिला दिवस के अवसर पर नगर के कांग्रेसियों द्वारा बजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष नीलांबर वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा, शहर महिला अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद पुरषोत्तम वर्मा, सुमन पटेल, दिलीप लहरे, एल्डरमेन डा.किरण झा, सुरेन्द्र सोलंकी, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, आरती यादव, सूर्यकांत यादव, दीपक देवांगन, पुष्यंत नागवंशी, रतन सिंगी, कोमल वर्मा व राजा सोलंकी के द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया।
सम्मानित कर शासन की योजनाओं की दी जानकारी
जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परियोजना स्तरीय जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषण संबंधी व्यंजन एवं फल भाजियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव थी। विशेषअतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, अधिवक्ता संध्या देशपांडे, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति के सभापति भुनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य प्रतिमा साहू, जनपद सदस्य दुलेश्वरी बाई, संगीता यादव, परियोजना अधिकारी सुनील साहू उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी सुनील साहू ने महिला दिवस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के उत्थान के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्ना योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गई। अधिवक्ता संध्या देशपांडे ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। सामाजिक संस्था ‘सोच’ के मिलन जी महिला पुरुष समानता के लिए प्रोत्साहित किया। जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि हम महिलाओं के लिए कोई एक दिवस नहीं बल्कि सभी दिन महत्वपूर्ण हैं इसलिये अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने छुरिया में महिलाओं की प्रतिनिधित्व का उदाहरण देते हुए उपस्थित सभी महिलाओं को आगे आने के लिये प्रोत्साहित किया। सभापति भुनेश्वरी साहू ने अपने हक के लिये चुनौती का सामना करने तथा झिझक दूर करने को कहा। परियोजना छुरिया एक के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम घोघरे में एक दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए गए। ताकि मुश्किल समय में महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगे। नेहरू युवा केंद्र के ब्लाक युवा संगठक सुखेन साहू ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवतियां पूरे छुरिया ब्लाक में बेहतर काम कार्य रही है। चाहे स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, और आत्मबल प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र की युवतियों को जोड़ने का काम कर ही है जो काबिलले तारीफ है। नेहरू युवा केंद्र द्वारा व नई सोच युवती मंडल द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्ना खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान घोघरे की उपसरपंच मेनका यादव, पंच मालती बाई, चुम्मन बाई, ललिता बाई, युवती मंडल की संरक्षक रोहिणी नेताम, दिव्यांग युवा टेकराम सलामे व अन्य मौजूद रहे।
विशेष योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्राम पलांदुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा.रेखा मेश्रा, जिलाध्यक्ष किरण साहू द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में इस क्षेत्र में बहुत कार्य हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर सिलेंडर भेजने के पीछे प्रधानमंत्री की माताओं के प्रति धुंए से मुक्ति की मर्मस्पर्शी वजह थी। इसी तरह से प्रधानमंत्री की स्वच्छता अभियान योजना में सर्वाधिक योगदान मातृशक्ति का रहा है। यादव ने कहा कि नई यूनिट की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 25 लाख रुपये का बैंक से कर्ज दिया जाएगा। जिसमें भारत सरकार की ओर से 35 परसेंट की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक के माध्यम से तीन प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम ने भी महिला सशक्तिकरण में केंद्र सरकार की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्वालंबन की योजना में भूमिका पर चर्चा करते हुए महिलाओं की प्रशंसा की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण साहू ने कहा कि जय मातृभूमि वंदन की धरती है अभिनंदन की भूमि है। जिसकी गंगा गांव-गांव में बसती है कण कण में शंकर है। उन्होंने कहा कि देंगे तो भारत भूमि के लिए और मरेंगे तो भारत मां के लिए भारत माता की जय घोष के साथ उन्होंने मातृशक्ति का भी जयघोष कराया। इस दौरान पूर्व विधायक सरोजिनी जीवन बंजारे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, जिपं अध्यक्ष गीता साहू, जिला महिला मोर्चा महामंत्री पारुल जैन, पूर्णिमा साहू, राजनांदगांव की जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, उपाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल व अन्य मौजूद रहे।
कबीर आश्रम में मनाया गया महिला दिवस
कबीर आश्रम पेंड्री सुकुलदैहान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महिला प्रकोष्ठ दुर्ग जोन की संयोजिका किरण आडिल थी। अध्यक्षता जिला साहू संघ की उपाध्यक्ष नीरा साहू ने की। विशेषअतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीताघासी साहू, समाजसेविका जयश्री साहू, राजेश्वरी साहू, राजेश्वरी साव, शशिबाला, सरिता साहू, इंदू साहू, पूर्णिमा साहू, गायत्री साहू, सुजाता साहू उपस्थित रही। अतिथियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने प्रेरित किया।
स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायनेस क्लब सिटी द्वारा स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। वहीं बिस्किट व दुपट्टा उपलब्ध कराया गया। लायनेस क्लब सिटी की पदाधिकारियों ने स्वचछता दीदियों के योगदानों को भी याद गया। और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने प्रेरित किया। इस दौरान लायनेस अध्यक्ष सुनीता लोहिया, आशा गुप्ता, रजनी अग्रवाल, अजय लोहिया, रुपनारायण गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
समाज कार्य विभाग ने किया सम्मान
समाज कार्य विभाग दिग्विजय महाविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानीतराई में महिला सम्मान देश का अभिमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन प्राचार्य डा. बीएन मेश्राम के निर्देशन व प्रोफेसर विजय मानिकपुरी के मार्गदर्शन में किया गया। महिला दिवस के अंतर्गत जन जागरुकता रैली छात्रों द्वारा निकाली गई। वहीं विभिन्ना खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, बिंदी लगाओ, केला में आलपिन लगाना व अन्य शामिल था। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पौधे सहित गमला पुरस्कार में प्रदान किया गया। महिला दिवस पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगाव प्रवीण मिश्रा, दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डा.बीएन मेश्राम, विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र विभाग डा.एके मंडावी, समाज कार्य विभाग प्रोफेसर विजय मानिकपुरी, डा.अनिता शंकर, डा.नीलू श्रीवास्तव, डा.डाकेश्वर कुमार वर्मा, प्रोफेसर ललिता साहू, उपनिरीक्षक बिलकिश बेगम, आस्था मूक बाधिर शाला के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, ग्राम रानीतराई के सरपंच राजेंद्र कुमार साहू, जनपद सदस्य रोशनी योगेंद्र वैष्णव, समाज कल्याण विभाग की सहायक संचालक मनीषा पांडे, सुनील बंसोड, तरुण गड़पायले, सुदेश यादव, निखिल द्विवेदी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रवीण मिश्रा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सभी क्षेत्रों में योगदान हैं हम चाहते है कि महिला सशक्तिकरण पर काम करें और महिला कही भी कमजोर नहीं है वो समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी पवन यादव, जयदीप, सौर्य, युगल, वाकेश, कपिल, तन्मय, राहुल, हर्ष, नीरज, अभिषेक व अन्य का विशेष योगदान रहा।
