राजनांदगांव । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में महिला सशक्तीकरण की झलक देखने को मिली। महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों, नर्स, महिला चिकित्सक का सम्मान कर उनके कार्यों व जज्बे को सलाम किया। सम्मान पाकर महिलाएं गदगद हो गई। कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया गया। साथ ही उनके योगदानों को याद किया गया।
0 स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी मैकूलाल यादव, प्रीत साहू की उपस्थिति में स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 में स्वच्छता दीदियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ में वेटलिप्टिंग सब जूनियर में गोल्ड मेडल जितने वाली खिलाड़ी अंजली सिन्हा का भी शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान महिला दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान प्रवीण गुप्ता, हनीफ खान, गोपाल सिन्हा, भोलू सिन्हा, राजेश यादव, योगेंद्र सोनी, उत्तर ब्लाक के पदाधिकारी, अमित जंघेल, जितेंद्र कौशिक, राहुल खोब्रागढ़े, मोहनीश गेडाम व अन्य मौजूद रहे।
0 सम्मान पाकर गदगद हुई नारी शक्ति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनसंवेदना संस्था द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन मोतीपुर स्कूल मैदाना में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्ना क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को संस्था की अध्यक्ष करुणा मधुसूदन यादव, मोना गोसाई, रितु रायजादा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जानकी रंगारी, सीमा डोले, अर्पिता मिश्रा, निखिल द्विवेदी, बुद्धि मित्रा वासनिक, नियामत हुड्डा थी। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित कमला सिन्हा आयुर्वेदिक चिकित्सक, डा.प्रज्ञा सक्सेना, राजपूत महिला समाज की अध्यक्ष सुषमा सिंह, आदर्श महिला मंडल तुलसीपुर की अध्यक्ष सीमा वैष्णव, मितानिन अंबिका, डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली बहन प्रेमा सोनकर का सम्मान किया गया।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण बिल पेश होः विभा
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव विभा साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि आठ मार्च का दिन महिलाओं के लिए खास होता है। पूरे देश दुनिया में इस दिन को महिला दिवस के रूप में मनाते हैं वास्तव में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की तरक्की को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है तो महिलाओं को सशक्त बनाने दोनों सदनों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पेश करें। साहू ने कहा कि भाजपा और उसकी मात्र संगठन आरएसएस ने कभी महिलाओं को उचित मान-सम्मान व कोई स्थान नहीं दिया। देश में लगातार बढ़ती भागीदारी के बाद भी वविधानसभा व लोकसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है। आजादी के बाद से आज तक सदन में पांच महिलाओं की संख्या सात दसक बाद भी मात्र 14 प्रतिशत तक हुई है, जो चिंतन का विषय है।
0 महिलाएं ठान ले तो सफलता उनकी कदम चूमती हैः महापौर हेमा
अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई द्वारा नगर निगम सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि महिलाओं के लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं। एक बार वह ठान ले तो सफलता उनके कदम चूमती है। नारी गरिमा पर आयोजित काव्य स्पर्धा में प्रतिभागियों ने हिंदी व छत्तीसगढ़ी में एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ी जिसमे श्रेया चेतवानी, राजकुमार चौधरी प्रथम, आंकाक्षा व रमेश मंडावी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को साहित्य समिति की ओर से शाल श्रीफल मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष आत्माराम कोशा ने नारी के दूसरा पहलु को उजागर करने वाली रचना नारी से बढ़ के हावे नारीपन का सस्वर पाठकर महौल मे तंरगता लाई। वही गिरीश ठक्कर ने व्यंग्य रचना का पाठ कर लोगो को गुदगुदाया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध साहित्यकार बंशीलाल जोशी, पत्रकार अंकालु साहू सहित काव्य स्पर्धा के निर्णायकों का सम्मान किया गया।
महिलाओं के योगदान को किया याद
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर माता रमाई महिला मंडल एवं न्यू पंचशील कल्याण समिति, संजय नगर, लखोली के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध, बोधिसत्व बाबासाहब अम्बेडकर व मातोश्री सावित्री बाई फुले, मातोश्री रमाई अम्बेडकर और क्लारा जेटकिन के तैल्यचित्रों में माल्यार्पण के साथ हुई। मीना वासनिक ने एक स्त्री के त्याग की प्रतिमा मातोश्री रमाई अम्बेडकर के योगदान से बाबस साहब अम्बेडकर के सफलता की गाथा कही। जब 13 साल की बच्ची नैनसी वाल्दे बोलते-बोलते निःशब्दता से भरे भाऊक आसुओं ने 21 वीं सदी में महिला अधिकारों का संदेश दिया। वंदना रामटेके ने कहा कि आज हम हुमेन राईट्स की बात कह रहे हैे। लेकिन महिलाओं में ही असमानता व्याप्त है। पहले हमें इन्हें दूर करना होगा। न्यू पंचशील कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष बोरकर ने कहा कि कहा महात्मा ज्योतिबा फुले ने सर्वप्रथम अपने पत्नी को शिक्षित कर स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मातोश्री सावित्री फुले को शिक्षिका बनाया। 21 विद्यालयों तथा अनाथाल्य का संचालन कर एक आदर्श समाज की संकल्पना रखी।
जयश्री का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए बौद्ध कल्याण समिति तुलसीपुर की प्रज्ञा महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री खोब्रगढ़े का मुख्य अतिथि खैरागढ संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर, छत्तीसगढ़ की लोक गायिका कविता वासनिक, महापौर हेमा सुदेश देशमुख के हाथों सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
महिला दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों को ब्रैस्ट व सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूकता किया गया। छात्रों व छात्राओं को सर्विकल कैंसर से बचाव के टीके के बारे में जानकारी दी गई। इसदौरान अधिष्ठाता डा.रेणुका व अन्य उपस्थित रहे।
न्यायाधीशों ने महिला अधिवक्ताओं का बढ़ाया हौसला
जिला अधिवक्ता संघ की महिला अधिवक्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुटुंब न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा पचौरी थी। विशेष अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनिका जायसवाल व प्रिया रजक उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यगीत अरपा पैरी के धार गीत से हुई। अधिवक्ता रेवती चौधरी ने राज्य गीत गाकर समा बांधा। इसके बाद अतिथियों ने महिला दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए गीत व गायन के माध्यम से महिला अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अधिवक्ता कल्पना मजूमदार, शारदा तिवारी, सूषमा चौहान, विनिता मदान, रीता मल्ल, प्रिया कांकरिया, प्रियंका राय ने वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ की महिला उपाध्यक्ष रीता मल्ल ने किया।
महिलाओं के चेहरे पर झलकी खुशी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिलाओं का सम्मान समारोह सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं चार दिवारी से निकलकर नए-नए आयाम गढ़ रही हैं। चाहे राजनीति की क्षेत्र हो सामाजिक क्षेत्र हो या कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं अपने प्रतिभा का छटां दुनिया में बिखेर रही हैं। करोना काल में अपनी जान का परवाह किए बगैर सेवा भाव से काम करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, पार्षद व चेयरमैन सुनीता फड़नवीस, गंगा बाई, बबीता कुलदीप सहित 20 करोना वारियर्स का सम्मान किया गया। इस दौ।रान महासचिव निशा साहू, सबीना नसरीन, प्रदेश सचिव प्रज्ञा गुप्ता, खैरुन्निासा, चंद्रकला देवांगन, उपाध्यक्ष फरहा खान, रीना पटेल व अन्य मौजूद रहे।
अर्चना का हुआ सम्मान
खेल महोत्सव में महापौर ने ओ कान्हा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास को कोरोना काल के दौरान गरीब असहाय एवम निर्धन लोगों को निशुल्क भोजन प्रदान करने एवं अस्पताल में जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए उनका सम्मान किया। अतिथियों ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना भी की।
सम्मान पाकर महिलाएं हुईं गदगद
महिला दिवस पर वसुधा फाउंडेशन द्वारा नगर निगम में महापौर हेमा देशमुख का सम्मान अभिनंदन किया गया। साथ ही 12 स्वच्छता दीदीओं का भी सम्मान तिलक लगाकर किया गया। वहीं उपहार भी भेंट किए गए। अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल ने बताया कि इसके साथ-साथ शहर की वरिष्ठ समाजसेवी शारदा तिवारी, गायत्री साहू, निखत परवीन, आरक्षक दुर्गेश चौरसिया का भी अभिनंदन किया गया। संस्था द्वारा आयोजित करवां चौथ सेल्फी कंपीटिशन के पुरुस्कार भी वितरित किए गए।
योग प्रभारी सुषमा का हुआ सम्मान
डोंगरगढ़ के पलांदुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंतजलि योग प्रभारी सुषमा गुप्ता का सम्मान किया गया। बता दें कि सुषमा लगातार योग का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। साथ ही लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर योग से होने वाले फायदें को बता रही हैं। अतिथियों ने सुषमा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
