खैरागढ़ । सहायक शिक्षक फेडरेशन ने आगामी 12 मार्च को राजधानी में आयोजित होने वाली विधानसभा घेराव में ब्लाक फेडरेशन से 500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं रायपुर पहुंच घेराव रैली में शामिल होंगे।
ब्लाक फेडरेशन द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को अवंती स्कूल में बैठक आहूत कर विधानसभा घेराव के लिए रायपुर कूच की तैयारियां कर संकुलवार इसकी
जवाबदारी फेडरेशन के पदाधिकारियों को सौंपी गई। प्रांत स्तरीय आयोजित विधानसभा घेराव के लिए ब्लॉक के 18 संकुलों से 25 से 30 शिक्षक मांगों के समर्थन में रायपुर जाएंगे।
फेडरेशन अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत रायपूर में हल्ला बोलेंगे।
फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष नंदकिशोर सिमकर ने बताया कि बैठक में स्थानीय स्तर की शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। रायपुर में विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर व्यवस्था बनाने से रायपूर जाने तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ब्लाकभर में 9 सौ से अधिक सहायक शिक्षक एलबी है, इसमें से आधे से ज्यादा शिक्षक रायपुर रैली में शामिल होंगे।
संकुल स्तर पर इसके लिए फेडरेशन द्वारा 36 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो रायपुर जानें वाहन से लेकर पहुंचने तक की व्यवस्था संभालेंगे। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय सहसचिव राजू यादव, जिला प्रशासन को दी जानकारी राजधानी रायपुर में 12 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कूच करने की तैयारी बैठक के बाद ब्लाक सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इसकी लिखित जानकारी खैरागढ़ एसडीएम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस थाने में दे दी है।फेडरेशन ने कहा कि प्रांतीय आव्हान पर सभी सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तलें विधानसभा घेराव करने रायपुर जाएंगे। इसके चलते कोई भी सहायक शिक्षक 12 मार्च को किसी भी कार्य के लिए उपस्थित नही रहेंगे। उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह परिहार, ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर सिमकर सहित शैलेष सोनी, राजेश लोधी, गंगा यादव, अनिता जंघेल, पदमा साहू, दुर्गेश सोनी, बलीराम, दिलीप वर्मा, मधुर चक्रधारी, संजू कंवर, हब्बू कवर, सुकालू साहू, कृपाल वर्मा, खेमचंद साहू व आशीष यदु सहित सदस्य मौजूद रहे।
