राजनांदगांव । महिला उत्थान मंडल द्वारा रविवार को मोहारा स्थित संत आशाराम बापू आश्रम से संस्कृति रक्षा यात्रा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुखों मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस मोहारा आश्रम में समाप्त हुई। संस्कृति रक्षा यात्रा में महापौर हेमा देशमुख भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि संत आशाराम बापू की प्रेरणा से महिला उत्थान मंडल द्वारा यात्रा निकाली गई जो महिला सशक्तिकरण का एक संदेश है। महिलाएं सशक्त हो रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। महापौर देशमुख ने महिला उत्थान मंडल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्थान मंडल की महिलाएं कोरोना काल मे सतत लोगों की सेवा कार्य किए हैं। हर प्रकार से लोगों की सहायता की है। मास्क वितरण, काढ़ा वितरण तथा राशन वितरण जैसे कार्य किए गए। वास्तविकता में सही मायने में ऐसे समय में इस तरह के आयोजनों में महिला मंडल की बहनें सामने आकर समाज की सेवा कर रही हैं। महिलाओं के विकास के लिए विभिन्ना आयोजन जैसे कि गर्भ शिशु संस्कार, नारी सशक्तिकरण, कैदी उत्थान कार्यक्रम, व्यसनमुक्ति जैसे कार्य सतत जारी है।
देश की महान नारियों की झांकियों का किया प्रदर्शन यात्रा में भारत देश की महान नारियों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही नारी शक्ति का संदेश देती हुई तख्तियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। महिला उत्थान मंडल राजनांदगांव की जिलाध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी ने बताया कि विश्व की चार प्राचीन संस्कृतियों में से केवल भारतीय संस्कृति ही अब तक बची हुई है। और इसका मूल कारण है कि संस्कृति के आधार स्तंभ संत महापुरुषों ने समय-समय पर मातृ भूमि में अवतरित होते रहे हैं, लेकिन अब भी निर्दोष संस्कृति रक्षक संतों को टारगेट करके बोगस केस बनाकर फंसाया जा रहा है। निर्दोष संतों को जेल तक जाना पड़ता है। भारतीय संस्कृति व संतों की रक्षा के लिए महिला दिवस पर यह संस्कृति रक्षा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। महिला उत्थान मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि संस्कृति रक्षा के आधार स्तंभ साधु संतों व बापू की शीघ्र रिहाई के लिए सोमवार को राष्ट्रपति के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संस्कृति रक्षा यात्रा में महिला उत्थान मंडल की सरस्वती डड़सेना, नीतू लहरवानी, तृप्ति वैष्णव, ममता साहू, संगीता साहू, पूजा पालीवाल, प्रतिभा वामन, पूजा साहू, निशा करमरकर, तामेस्वरी कौशिक, ललिता साहू, किरण नरेडी, सुनीता वर्मा, एकता चंद्राकर, छोटी निषाद, अंजू बक्सी, पदमा साहू, कोमल ललवानी, शिखा डेमबानी, रानी कटियारा व अन्य शामिल हुए।
