महिला वर्ग ।जय माँ भानेश्वरी बालिका सेवा भजन मंडली मनकी (साल्हे )प्रथम।
राजनांदगांव।ग्राम बैगाटोला (सोमनी)में जागरूक युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी थी। विशेष अतिथि जनपद सदस्य पुष्पा गायकवाड, सरपंच योगेश्वर निर्मलकर थे। आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ गुलाल लगाकर किया गया। प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग में प्रथम सुरहिन जस जगराता परिवार भरदा (कोनारी) प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय जय मां भवानी सेवा भजन मंडली ग्राम चवेली, तृतीय श्री लोरी जस जगराता बगवा परिवार कृष्णानगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई ,चतुर्थ जय माँ विमला रतनु जस परिवार एवं फाग मंडली बिरेझर और पंचम श्री दुले राम जस जगराता परिवार शीतला मंदिर चौक अंजोरा दुर्ग,छतवा जय मां शीतला सेवा भजन मंडली ग्राम लिटिया की मंडली रही। इसी तरह से महिला वर्ग में जय मां भानेश्वरी बालिका सेवा भजन मंडली मनकी साल्हे प्रथम,जय माँ शेरावाली बालिका जस सेवा भजन मंडली इन्दावानी द्वितीय, जय मां शारदा बालिका ब्रह्मानंद जस परिवार ग्राम सोमनी तृतीय, जय मां आरुषि शीतला बालिका जस परिवार गोड़री चतुर्थ ,जय मां शक्ति महिला जस परिवार सिंघोला पंचम,षष्टम मां शारदा महिला सेवा भजन मंडली काकेतरा की मंडली रही। झांकी वर्ग में श्री आदि शक्ति शीतला जस झांकी मंडली चरोदा भिलाई प्रथम, श्री अर्धनारीश्वर शिव सेवा जस झांकी एवं जस बइहा परिवार शिव धाम मुड़पार उपरवाह द्वितीय, जय मां बालसखा पूरन जस झांकी परिवार ग्राम ठाकुरटोला, तृतीय अजय मां अंबे जस झांकी परिवार महरुम कला चतुर्थ,श्री पुरवा के धरोहर जस झांकी एवं फ़ाग परिवार ग्राम डूहिया रेंगा कठेरा पंचम, जय मां सरस्वती पूरन जस झांकी परिवार ग्राम जेवरा सिरसा को छटवा पुरस्कार प्रदान किया गया।
