राजनांदगांव। सोमनी समीपस्थ ग्राम खुटेरी में कबीर युवा संगठन एवं कबीर सैनिक संघ एवं समस्त ग्रामवासियों कबीरपंथी साहू समाज तत्वाधान में त्रिदिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह कबीर कुटी ग्राम खुटेरी में 08,09 एवं 10 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सरपंच हेमंत साहू ने बताया कि विश्व वन्दनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से त्रिदिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह में परम पूज्य महंत तुलसीदास साहेब जी कोसमंडा वाले का संगीतमय भजन, ग्रंथ प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजक समिति ने श्रद्धालु धर्म प्रेमी सज्जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग लाभ उठाने का आग्रह किया है।
