राजनांदगांव । एमसी इलेवन हाकी क्लब द्वारा स्थानीय बीएनसी मिल्स हाकी मैदान में आयोजित स्व. आदर्श पाल सिंह ग्रेवाल, जसविंदर सिंह ग्रेवाल व बबन राव स्मृति जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैच काफी रोमांचक रहे। खिलाड़ियों तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में यूथ क्लब ने मूनलाइट इलेवन को एक गोल से पराजित किया। वहीं दूसरा मैच एक तरफा रहा। स्वास्तिक क्लब ने मोतीपुर इलेवन को आठ गोल से पराजित किया। स्वास्तिक इलेवन के खिलाड़ियों ने दनादन आठ गोल दागे। मोतीपुर की टीम एक भी गोल नहीं दाग पाई। दोनों टीम ने शानदार जीत दर्ज करने हुए स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया।दर्शकों को देखने मिल रहा रोमांचक मुकाबला :एमसी इलेवन के संयोजक बसंत बहेकर ने बताया कि जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के चौथे दिन आज कुल दो मैंच खेले गए। पहला यूथ क्लब तथा तथा मून लाइट इलेवन के मध्य खेला गया। यह मैंच काफी रोमांचक व संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमें अंतिम समय तक मैंच को अपने पक्ष में करने संघर्षरत रही। यूथ क्लब ने मून लाइट इलेवन को तीन-दो से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह आज का दूसरा मोतीपुर इलेवन विरूद्ध स्वास्तिक क्लब के मध्य खेला गया। यक मैंच एकतरफा रहा। जिसमें स्वास्तिक क्लब ने मोतीपुर इलेवन को आठ-शून्य से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैंच के मुख्य अतिथि विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता वीआरके मूर्ति, नगर नगम के अध्यक्ष हरि नारायण धकेता, नरेंद्र साहू, रवि जंघेल थे। बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे।
