राजनांदगाँव। भारत गैस कार्पोरेशन के व्यावसायिक गैस सिलेंडर के अवैध व्यवसाय ने शहर को बारूद के ढेर मे तब्दील कर दिया गया है,एक बिना परमिशन के और बिना वाणिज्यिक कर वाले कच्चे चालान के माध्यम से बिक रहे इन गैस सिलेंडर के अवैधानिक कार्य धड़ल्ले से जारी है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बीपीसीएल के भिलाई सुपेला के वितरक ने नंदई-मोहारा रोड पर अवैध गोदाम बना रखा है,जिससे कभी भी कोई घटना दुर्घटना हो सकती है। पेट्रोलियम कंपनी के अधिकृत वितरक के द्वारा ग्राहक के निर्धारित पते पर बेचे गये गैस सिलेंडर के उपयोग पर बीमा कवर किया जाता है।जैसे बीमित कार का बिना बीमा दुघटना अवैधानिक स्थिति उत्पन्न करता है उसी तरह शहर मे अवैधानिक रूप से उपयोग लाये जा रहे सिलेंडर असवैधानिक स्थिति उत्पन्न कर रहे है। दूसरी ओर बिना बिल केवल चालान के माध्यम से गैस सिलेंडर का बिक्रय वाणिज्यिक कर चोरी को किए जाने का प्रयास है। जिसके लिये बेचने और खरीददार संयुक्त रूप से जिम्मेदार है। जिला एलपीजी वितरक संघ ने पिछले दिनों एक लिखित शिकायत दर्ज कर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और वाणिज्यिक कर विभाग को इस अवैधानिक कृत्य पर रोक लगाने की मांग की थी। असंवैधानिक कार्य करने वाले पर कार्रवाई नही होने से उनके हौसले बुलंद है। ज्ञात रहे कि जीईरोड में भी कुछ सिलेन्डर जप्त किये गये थे।
