केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर चर्चा करने और बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को सामने लाने के उद्देश्य से शहर के उद्याचल भवन में परिचर्चा एवं संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने संबोधित कर बजट के कई प्रावधानों पर जानकारियां साझा की। परिचर्चा एवं संगोष्ठी सभा के अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एंव व्यापारी बंधु शामिल हुए।
