राजनांदगांव . नगर निगम ने गर्मी तेज होने से पहले पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। शहर में पेयजल के लिए बालोद जिले के मटियोमोती जलाशय से रिजर्व पानी की पहली खेप छुड़वा ली गई है। 150 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट प्रति सेकंड) पानी के लिए जलाशय का गेट खुलवा लिया गया है। चार-पांच दिनों में यह पानी शिवनाथ नदी के मोहारा एनीकट में पहुंचने का अनुमान है।शिवनाथ नदी के मोहारा एनीकट का जल स्तर कम होने के बाद रॉ वाटर के लिए मटियामोती जलाशय से नगर निगम के लिए आरक्षित पानी में से 150 एमसीएफटी पानी छोड़ने के लिए पत्र लिखा गया था। शनिवार को मटियामोती जलाशय से पानी छोडने की कार्रवाई की गई। करीब 35 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पानी मोहारा एनीकट पहुंचेगा।मार्ग की की जा रही निगरानी : निगम प्रशासन के जल विभाग के अमले ने पानी की सुरक्षा के लिए रूट मार्ग पर मानिटरिंग की व्यवस्था बनाई है। पानी की चोरी व बर्बादी रोकने के लिए पेट्रोलिंग कराई जाएगी। ताकि पूरा का पूरा पानी एनीकट तक पहुंच सके।
जलाशय में है 600150 एमसीएफटी पानीबताया गया कि मटियामोती जलाशय में लगभग 600 एमसीएफटी पानी शहर के लिए सुरक्षित रखाया गया है। इनमें से 250 एमसीएफटी पानी ग्रीष्म ऋतु के लिए पहली खेप के रूप में लिया गया है। 150 क्यूसेक (घनफीट प्रति सेकंड) की दर से मटियामोती से पानी छोड़ा गया। यह पानी मार्च तक शहर के लिए चल जाएगा। इसके पश्चात फिर से पानी लिया जाएगा।
