बिलासपुर। दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो प्रदेश में सबसे अधिक था। रात में पारा 13 डिग्री जा पहुंचा। जिसके कारण लोगों को दिन के साथ रात में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। उमस ने भी बेचैन किया। चक्रीय चक्रवात के असर से शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है।
लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। जिसके प्रभाव से उत्तरी-पूर्व छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदल सकता है। चक्रवात के असर से सरगुजा व इससे लगे इलाकों में बारिश के साथ तेज गर्जना हो सकती है। हालांकी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर भी हो रहा है। बिलासपुर संभाव में कुछ हद तक इसका असर हो सकता है। कोरिया जिले के कुछ जगहों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में अभी बिलासपुर सबसे गर्म है। जबकि जगदलपुर सबसे ठंडा है। सात फरवरी को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यह भी अनुमान है कि यदि चक्रवात की दिशा में परिवर्तन हुआ तो शहर में कोई खास असर नहीं होगा। फिलहाल तामपन में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है। जिसके कारण लोगों को थोड़ी समस्या भी हो रही है। इधर तापमान में बार बार आ रहे उतार चढ़ाव की वजह से लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मुख शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर तापमान
बिलासपुर 13.0
पेंड्रारोड 13.4
अंबिकापुर 12.0
रायपुर 14.2
जगदलपुर 08.0
