लोकेश शर्मा
राजनांदगाँव । जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब अगला क्रम बहुप्रतीक्षित भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी का है, विदित हो कि एक लंबे समय से युवा मोर्चा में कशमकश की स्थिति बनी हुई थी, आज उसका पटाछेप हो सकता है ।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि भावेश वेद अगले जिलाध्यक्ष हो सकते हैं, उनके चयन के पीछे मुख्य आधार 35 वर्ष से ऊपर के दावेदारों का कटना है, विदित हो कि युवा मोर्चा में भाजपा ने 35 वर्ष की सीमा रेखा तय कर दी है जिससे दौड़ में शामिल कई संभावित दावेदार ज्यादा उम्र होने के कारण कट गए हैं । विगत दिनों संगठन ने सभी संभावित प्रत्याशियों से आधार कार्ड मंगवाए थे जिसमें शक होने पर 10वीं की अंकसूची भी मंगाई गई ।

अब मुख्य मुकाबला भावेश एवं मोनू बहादुर का रह गया है, जिसमें से डॉ रमन सिंह एवं अभिषेक सिंह की पहली पसंद भावेश बैद हो सकते हैं इसलिए भावेश का अगला भाजयुमो अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। बहरहाल घोषणा होने तक राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता।
