Home छत्तीसगढ़ CG : KTM बाइक ट्रेलर से टकराने से युवक की मौत

CG : KTM बाइक ट्रेलर से टकराने से युवक की मौत

38

रायगढ़। तेज रफ्तार केटीएम बाईक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बाईक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उक्त घटना ओडिशा बार्डर से 200 मीटर दूर टपरिया रास्ते हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशरचुआ का रहने वाला सुखराम अगरिया गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपनी नई केटीएम मोटर सायकल से अमलीडोडा गांव से वापस घर लौट रहा था। इस बीच टपरिया रोड में सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एक्स 9370 को सामने से जोरदार ठोकर मार दी।

इस दुर्घटना में जहां युवक की केटीएम बाईक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से लहूलुहान हालत में सुखराम को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद हिमगिर थाने की पुलिस टीम मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleयोगेश शर्मा बने विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष
Next articleसमर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 15.33 लाख किसानों ने कराया पंजीयन : खाद्य मंत्री राजपूत