राजनांदगांव- आज एन.एस.यू.आई. के जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल के बढतें दामों के विरोध में बाइक यात्रा निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति महोदय के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है। जिससे हर वर्ग के लोगो को आर्थिक तौर पर भार पढेगा नुकसान उठाना पडेगा है। वहीं छात्रवर्ग भी इससें अछूता नहीं रहेगा और सबसे जादा परेशान छात्रा- छात्राओं को होगी जो की जो कि स्कूल और कॉलेजों का सफ र बस और ऑटो से करते हैं। लोग कोरोना महामारी से परेशान थे अब केंद्र सरकार द्वारा चरणबध्य तरीके से बढ़ाये जा रहे दामों से परेशान हो रहे है।। जिसका हम विरोध करते है। और मांग करते है कि पेट्रोल डीजल में हो रहे मूल् यवृद्धि को तत्काल कम किया जाए।।

एनएसयूआई जिला सह सचिव प्रदीप पांडेय एवं कुशल रजक ने कहा कि बहुत दुभाग्यपूर्ण है कि केन्द्र सरकार लगातार असफल हो रही है। जिसका खामियाजा छात्रों के साथ हर वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, सह सचिव प्रदीप पांडेय, कुशल रजक, गोपाल साहू, मयंक मेश्राम, मोहित कवर, वशुदेव कवर, अकिंत , पप्पू मलय, सतीश साहू, अभिषेक रजक, संतोष सिन्हा आदि मोजूद थे
