जनवरी माह में आयोजित शिविर में 60 लाख रूपये की वसूली
जनवरी माह में ही कुल वसूली 2 करोड रूपये एवं 12 नल कनेक्शन विछेदन भी
राजनांदगांव 29 जनवरी। नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। निर्देश के अनुक्रम में वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनवरी माह में आयोजित शिविर का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसमें 60 लाख रूपये की वसूली प्राप्त हुई है।
निगम आयुक्त श्री कौशिक ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में वैश्विक महामारी केारोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण निगम के राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। उपरोक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु जनवरी माह में शिविर आयोजित की गयी जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने राजस्वकर जमा किया। अब फरवरी माह में प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक 1 से 13 फरवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर,समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी। शिविर में राशन कार्ड में त्रुटी सुधार हेतु आवेदन भी लिये जायेगे।
निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि फरवरी माह के प्रारंभ में दिनांक 1 से 3 फरवरी तक वार्ड नं. 3 व 8 के लिये मोतीपुर सामुदायिक भवन में, वार्ड नं. 4 के लिये पुराना ढाबा स्कूल में, वार्ड नं. 7,11 व 12 के लिये आयुर्वेदिक औषधालय स्टेशनपारा में, वार्ड नं. 47 के लिये गौठान के पास दुर्गा मंच मोहारा में, वार्ड नं. 49 के लिये वार्ड कार्यालय मोहड में, वार्ड नं. 51 के लिये हल्दी स्कूल में, वार्ड नं. 20 के लिये गौठान के पास मानस भवन पेन्ड्री में एवं वार्ड नं. 42, 43 व 46 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में प्रातः 10ः00 से 4ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डाे में भी वसूली के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी श्री नारायण साहू द्वारा प्रतिदिन शिविर का निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी से आयोजित शिविर में 60 लाख रूपये की वसूली प्राप्त हुई तथा शिविर के अलावा निगम में आकर कर पटाने वाले मिलाकर कुल 2 करोड रूपये की वसूली प्राप्त हुई है। साथ ही शिविर अवधि में 12 नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। आयुक्त श्री कौशिक ने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुये अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।
