नगर के सड़को का हाल बेहाल न मिट्टी का उठाव और न सीमेंटीकरण – शिवसेना
० शिव सेना ने कलेक्टर, एसपी, आयुक्त को सौपा ज्ञापन
राजनांदगांव शिव सेना द्वारा आज नगर पालिका निगम द्वारा शहर के वार्डो में अमृत जल मिशन योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने में बरती जा रही लापरवाही के ख्लिाप शिव सेना द्वारा आंदोलन के चेतावनी दी और जिलाधिश, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपाशिव सेना के जिलाअध्यक्ष कमल सोनी ने कहा की नगर निगम के ठेकेदार अमत जन मिशन योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने में जमकर लापरवाही बरती जा रही है पुरे शहर के सडको का हाल बेहाल है दाई कर मिट्टी का उठाव नही किया जा रहा है झुग्गी झोपडी क्षेऋ का और बुरा हाल है महीनो पहले पाईप लाईन बिछाने सडको की जो खुमदाई की गई थी आज तक न मिट्टी उठाया गया और न ही गड्डा का सीमेंट से ढलाई किया गया ठेकेदार की मनमानी से नगर में जन आक्रोस बढ़ रहा है शिव सेना ने जिलाधिश पुलिस अधिक्षक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा और कहा कि नगर पालिका निगम राजनांदगांव के ठेेकेदार द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में अमृत जल मिशन योजना के तहत् पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जगह – जगह खोदाई होने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ अन्य वार्ड में कार्य करने मजदूरों को भेज दिया जाता है। जिसके कारण पहले वाला कार्य नहीं हो पा रहा है यही वजह है कि शहर में जन आक्रोश भड़क रहा है जो कभी भी उग्र रूप धारण कर सकती है। वार्ड नं. 42 राजीव वार्ड में एक माह से अधिक समय हो गया लेकिन न ही मिट्टी उठाया गया और न ही पटाव किया गया।

उक्त ठेकेदार को निर्देशित करे पहले वह एक वार्ड का खोदाई पाईप डालने का कार्य एवं सीमेंटीकरण का कार्य पूरा करें तभी दूसरे जगह खोदाई का काम शुरू करें। एक हफ्ता के अंदर अगर व्यवस्था नही सुधरी तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिनकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख् रूप से शिव सेना प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव, कमल सोनी जिला अध्यक्ष, नारायण झा जिला महासचिव, मोहन सिन्हा जिला उपप्रमुख, आयुष वर्मा नगर संगठन सहसचिव सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे .

