बैंकों एवं महत्वपूर्ण स्थानों में भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का
पालन करने के लिए कर रही हैं सजग
राजनांदगांव 21 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस का सामना करने में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी ताकत झोक दी। इस बीमारी की विभिषिका से कोई भी अंजान नहीं है। लेकिन घर-घर तक एवं विभिन्न स्थानों तक इससे बचाव एवं उपायों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुहिम चलाई है और सभी को जागरूक कर रही हैं। राजनांदगांव जिले में कार्यकर्ताएं कोरोना वायरस कोविड-19 के बचाव के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। ग्राम मोहारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को बचाव संबंधी उपायों की जानकारी दे रहे हैं। वहीं मानपुर में भी बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। औंधी के इलाहाबाद बैंक में एक जगह भीड़ जुट जाने पर आंनगबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राजक्ता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। आईडीएफसी सेन्टर औंधी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगी हुई है।
