राजनांदगांव पाटेकोहरा में मौजूद परिवहन चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की शिकायत करने वाले ट्रक ड्राइवर पर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तिरपुरा के ड्राइवर नंद दास ने सभी दस्तावेज वैध होने के बाद भी रुपए की डिमांड पर चेक पोस्ट में विरोध किया था। जिस पर चेकपोस्ट के उप निरीक्षक की शिकायत पर धारा 126 (2), 221 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
गंभीर बात यह है कि ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन ने चिचोला पुलिस से अवैध वसूली की शिकायत की थी, लेकिन अब तक पाटेकोहरा बेरियर के किसी भी कर्मचारी से पूछताछ नहीं की गई है। बता दें कि तिरपुरा निवासी ड्राइवर नंदन दास 1 फरवरी को पाटेकोहरा बैरियर में ट्रक लेकर पहुंचा था, जिससे दस्तावेजों की जांच के बाद 4 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी, लेकिन ड्राइवर ने सभी दस्तावेज वैध होने की बात कहते हुए रकम नहीं देने की बात कही, तो आसपास मौजूद कुछ निजी कर्मचारियों नेमारपीट





