Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : महाकाल मंदिर सिंघोला में 26 और 27 को महापूजा

राजनांदगांव : महाकाल मंदिर सिंघोला में 26 और 27 को महापूजा

19

राजनांदगांव| सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 और 27 फरवरी को महापूजा का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी को तड़के ढाई बजे भगवान महाकाल का महारुद्राभिषेक, सुबह साढ़े 3 बजे बाबा को भस्म आरती व आरती, सुबह 5 बजे श्रृंगार आरती की जाएगी। दोपहर तीन बजे भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप पालकी में नगर भ्रमण को निकलेंगे। रात्रि 9 बजे से महा अभिषेक प्रात: चार बजे तक होगा। सुबह 5 बजे बाबा का सेहरा दर्शन आरती होगी। 27 फरवरी को दोपहर दो बजे भस्म आरती होगी।

Previous articleडायबिटीज ही नहीं इन गंभीर बीमारियों में भी मेथी का बीज है बेहद फायदेमंद
Next articleराजनांदगांव : अवैध वसूली का विरोध करने वाले ड्राइवर पर एफआईआर