राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने आज नया ढाबा स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। यहां विधि विरूद्ध कार्य करने वाले बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड न्याय के तहत रखा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने समझाईश देते हुए कहा कि इस संप्रेक्षण गृह से अपने व्यवहार एवं आचरण में सुधार लाकर अपने घर जाना ताकि यहां वापस न आना पड़े। उन्होंने बच्चों को अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेणु प्रकाश ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि बाल संपे्रक्षण गृह से 8 बच्चों को हाईकोर्ट के आदेश पर किशोर न्याय बोर्ड द्वारा रिहा किया गया है। बालिका संप्रेक्षण गृह के लिए भी स्थान का चिन्हांकन कर दिया गया है। इस अवसर पर बच्चों ने मंत्री श्रीमती भेडिय़ा को अपनी बनाई हुई पेंटिंग दिखाई। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर लाड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
