राजनांदगांव | सरकारी दफ्तरों के सामने मेन गेट तक दो पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। यह नजारा कलेक्ट्रेट के पीछे वाले मेन गेट पर देखा जा सकता है। कंपोजिट भवन के सामने सीिढ़यों के सामने वाहनो को खड़ा कर दिया जाता है। जबकि यहां श्रम और समाज कल्याण विभाग होने से बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं आम हितग्राही पहुंचते है। यहां अफसरों और ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है।
