राजनांदगांव । खैरागढ़ निवासी अनिल कुमार जैन ने रिपोर्ट लिखाई थी कि एक महिला जिनके द्वारा मोबाईल/व्हाट्सएप पर गुड माॅर्निंग मैसेज व चेटिंग करती थी। प्रार्थी से वह आवश्यक काम है कह कर 3,000/- रूपये मांगी, उसके बाद वह लड़की ब्लेक मेलिंग कर प्रार्थी से 1,00,000/- रू0 की मांग करने लगी। रकम नहीं देने पर तुम्हारे पत्नी को मैं तुम्हारी गलफ्रेन्ड हूॅ बता दूंगी और दुकान में आकर बवंडर करूंगी तुम्हारी बदनामी करके छेड़ खानी एवं बलात्कार जैसे गंभीर मामले में फसां देने की धमकी मोबाईल से देने लगी जिससे प्रार्थी परेशान व डरा हुआ है। रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा धारा 384, 385, 389 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवती को ब्लेकमेलिंग का अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 19.11.2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
