Home छत्तीसगढ़ CG : आवासीय क्षेत्र में बाघ की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण, 

CG : आवासीय क्षेत्र में बाघ की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण, 

26

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है. मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है. आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है. वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है.

मरवाही वनमंडल के DFO रौनक गोयल सहित वन विभाग कर्मचारी मादा बाघ की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ न जाने और समूह में रहने, सावधान रहने की अपील की है. ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि से बचा जा सके. इसके अलावा अचानक मार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर्स की टीम और वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट भी यहां मौजूद है जो बाघिन पर नजर बनाए हुए हैं.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनूपपुर वनमंडल के अमरकंटक के जंगलों में बाघ की मौजूदगी देखी गयी थी. संभावना जतायी जा रही है कि ये बाघिन वही है, जो भटक कर अपने लिए नए क्षेत्र की तलाश कर रही है.

Previous articleइंदौर की सड़कों पर जल्दी ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएगी, लेकिन शहरवासियों को थोड़ा इंतजार करना होगा, जाने क्या है कारण
Next articleCG : सैनिकों के लिए मदद करे समाज – राज्यपाल डेका