Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव  : वृद्धजनों की सेवा, कंबल का वितरण

राजनांदगांव  : वृद्धजनों की सेवा, कंबल का वितरण

25

राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनांदगांव के विधायक व् विधानसभा अध्यक्ष डॅाक्टर रमन सिंह का जन्मदिन संस्कारधानी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के वृद्धाश्रम में ठंड के मौसम को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया। साथ ही गर्म पानी की उपलब्धता के लिए दो गीजर भेंट किए गए। वृद्धजनों को भोजन करवा कर डाक्टर रमन सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई । भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर रमन सिंह ने हमेशा लोगों की मदद करने की प्रेरणा हम सबको दी है और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर वृद्ध जनों के बीच उनका जन्मदिन मना कर आत्मिक शान्ति का अनुभव हो रहा है। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। मधुसूदन ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। अग्रवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम में अपनों से दुखी लोग रहते हैं। हम सबको इनके बीच आकर अकेलापन दूर करना चाहिए।

Previous articleराजनांदगांव : उजाड़ हो चुके दस एकड़ जमीन पर उद्यानिकी विभाग बनाएगा फलोद्यान, रोपे गए फलदार पौधे
Next articleराजनांदगांव : लंबित वेतन के भुगतान के लिए महापौर ने शासन से मांगे 9.40 करोड़